25 Apr 2026, Sat

रवि दुबे भाजपा युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष मनोनीत।

बरगवां अमलाई। भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष रवि राठौर ने भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष वैभव पवार एवं भाजपा के प्रदेश महामंत्री एवं युवा मोर्चा की प्रदेश प्रभारी कविता पाटीदार के मार्गदर्शन जिला प्रभारी डॉक्टर राजेश मिश्रा की सहमति एवं भाजपा जिला अध्यक्ष रामदास पुरी के अनुमोदन पर भाजपा युवा मोर्चा अनूपपुर ग्रामीण मंडल के मंडल अध्यक्ष पद पर रवि दुबे सल्लू अमलाई का मनोनयन किया है। रवि पूर्व में भारतीय जनता पार्टी खेल प्रकोष्ठ के जिला सह संयोजक का दायित्व का निर्वहन कर चुके हैं। भाजपा संगठन के लिए कई वर्षों से कार्य कर रहे उनके कर्तव्य निष्ठा एवं सक्रियता को देखते हुए उन्हें मंडल अध्यक्ष का दायित्व प्रदान किया गया है रवि के युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष बनने पर क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं एवं इष्ट मित्रों ने बधाई प्रेषित की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *