31 Oct 2026, Sat

महिलाओं एवं बालिकाओं से संबंधित अपराधों पर आयेगी कमी, होगी त्वरित कार्रवाई

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने बगिया में नोनी रक्षा रथ को झंडी दिखाकर किया रवाना

नोनी रक्षा रथ के लिए हेल्पलाइन नंबर 9479128400 जारी

रायपुर, 03 मार्च 2024/

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज यहां अपने निवास ग्राम बगिया से नोनी रक्षा रथ को झंडी दिखाकर रवाना किया। जशपुर पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षित महिला सुरक्षित समाज के उद्देश्य से इस रथ का संचालन किया जा रहा है ताकि जिले में महिलाओं एवं बालिकाओं से संबंधित अपराधों पर लगाम लगे और ऐसे मामलों की कमी आए । इसके साथ ही घटित अपराध पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित हो।

नोनी रक्षा रथ के लिए हेल्पलाइन नंबर 9479128400 जारी किया गया है जिसमें चौबीसों घंटे महिला पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी ड्यूटी पर तैनात रहेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *