3 Nov 2026, Tue

धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने मां दंतेश्वरी देवी की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की

रायपुर, 11 मार्च 2024/ प्रदेश के स्कूल शिक्षा, उच्च शिक्षा, संसदीय कार्य, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व, पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल ने अपने एक दिवसीय दंतेवाड़ा प्रवास पर सोमवार को बस्तर की आराध्य देवी मां दंतेश्वरी की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इस मौके पर विधायक श्री चैतराम अटामी, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती पायल गुप्ता, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सुनीता भास्कर, नगर पालिका उपाध्यक्ष श्री धीरेंद्र प्रताप सिंह तथा अन्य जनप्रतिनिधियों सहित कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी, पुलिस अधीक्षक श्री गौरव राय, जिला पंचायत सीईओ कुमार बिश्वरंजन तथा जिला प्रशासन के अधिकारीगण मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *