6 Nov 2026, Fri

एचआईव्ही. वायरल लोड टेस्टींग सेंटर का लोकार्पण 11 को

रायपुर।लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग छ.ग. शासन, पं. ज. ने. स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय रायपुर एवं छ.ग. राज्य एड्स कन्ट्रोल सोसायटी द्वारा एच. आई. व्ही. वायरल लोड टेस्टिंग सेन्टर के लोकार्पण समारोह का आयोजन गुरुवार 11 जुलाई 2019 को प्रातः 11 बजे माइक्रोबायोलाॅजी विभाग द्वितीय तल, चिकित्सा महाविद्यालय रायपुर में किया जा रहा है। मंत्री  टी. एस. सिंहदेव जी, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण चिकित्सा शिक्षा कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे। विशिष्ट अतिथि सत्यनारायण शर्मा विधायक, रायपुर ग्रामीण विधानसभा, कुलदीप जुनेजा विधायक, रायपुर उत्तर विधानसभा वविकास उपाध्याय विधायक, रायपुर पश्चिम विधानसभा हैं।
एच. आई. व्ही. से निजात पाने में जितनी महत्वपूर्ण भूमिका दवाइयों की होती है, उतनी ही समय-समय पर जांच की। एक बार दवा शुरू होने के बाद, दवाओं का असर जानने के लिए मरीजों का ‘वायरल लोड टेस्ट’ अर्थात् शरीर में ‘एच.आई.व्ही. वायरस का लोड‘ जानना जरूरी होता है। वायरल लोड टेस्टिंग एच. आई. व्ही. संक्रमितों के बेहतर ईलाज एवं उपचार से सम्बन्धित प्रभावी प्रबंधन की एक नई तकनीक है। यह मशीन नेशनल एड्स कंट्रोल आर्गनाइजेशन (नाको) द्वारा प्रत्येक राज्यों को प्रदान की गई है। छत्तीसगढ़ राज्य में यह पहली व एकमात्र मशीन है जिसका संचालन चिकित्सा महाविद्यालय के माइक्रोबायोलाॅजी विभाग द्वारा किया जाएगा। इस मशीन के द्वारा एड्स पीडि़त मरीजों के उपचार व माॅनिटरिंग में मदद मिलेगी। साथ ही इस बात की जानकारी भी प्राप्त की जा सकेगी कि एंटी रेट्रो वायरल दवाइयों का कितना असर मरीजों पर हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *