3 Nov 2026, Tue

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शिक्षा मंत्री से मुलाकात कर उनकी माता जी की निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की

मौलश्री स्थित निज-निवास पर श्री अग्रवाल ने किया उनका आत्मीय स्वागत

रायपुर, 12 मार्च 2024/ छत्तीसगढ़ दौरे पर आए मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज शाम छत्तीसगढ़ के शिक्षा मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल से उनके मौलश्री स्थित निज-निवास पहुंचकर सौजन्य मुलाकात की।

डॉ. यादव ने श्री अग्रवाल की माताजी स्वर्गीय श्रीमती पिस्ता देवी के निधन पर अपनी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर श्री अग्रवाल की शोक संतप्त परिवारजन, सांसद श्री सुनील सोनी, विधायक श्री अजय चंद्राकर, श्री राजेश मूणत समेत कई वरिष्ठ नेता भी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *