1 Nov 2026, Sun

अर्जुनी शराब दुकान में मदिरा प्रेमी शराब के साथ कीड़े गटकने को मजबूर

देशी शराब दुकान का मामला, सेल्समेन द्वारा कीड़ेयुक्त शराब को झान कर पीने की नसीहत

अर्जुनी – शासन द्वारा संचालित शासकीय शराब दुकान में अजीरोबोग़रीब मामला नजर आया है, यंहा के देशी शराब दुकान में मदिरा प्रेमियों को आबकारी विभाग के घोर लापरवाही के चलते शराब के साथ कॉकरोच ,केंचुए इतना ही नही कीड़े युक्त शराब गटकना पड रहा ये मदिरा प्रेमी नही कह रहे है अपितु आबकारी विभाग द्वारा प्लेसमेंट एजेंसियों द्वारा नियुक्त सेल्समेनों का कहना है । बीते दिनों ग्राम अर्जुनी के ही एक ग्राहक ने अर्जुनी के देशी शराब दुकान से तीन देशी मसाला पाव खरीदा जिसमे से एक शीलबन्द शीशी के अंदर कुछ कीड़ानुमा सा दिखा जब ग्राहक ने शराब के जगह दूसरी शीशी का शराब देने की बात कही तो सेल्समेनों ने एक स्वर में शराब छान कर पी जाने की सलाह तक दे डाली जब युवक ने ढक्कन खोलकर जायजा लिया तो शराब के शीशी में कॉकरोच मर हुआ पाया गया, इतने बात पर भी शराब दुकान द्वारा बदलकर दूसरी शराब का पौआ युवक को नही दिया गया जिस पर युवकों ने शराब दुकान में शराब बेचने वाले के प्रति रोष व्यक्त किया इतना ही नही सोशल मीडिया पर भी वीडियो वायरल कर दी गई जिस पर देखना यह है कि विभाग अपने इस कारनामों पर कितना शर्म कर कार्यवाई करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *