1 Nov 2026, Sun

अपने निवास के सुरक्षाकर्मियों और कर्मचारियों के साथ मुख्यमंत्री ने खेली होली कहा – आप सभी मेरा परिवार

रायपुर। बगिया प्रवास के पूर्व छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मुख्यमंत्री निवास के सुरक्षाकर्मियों और कर्मचारियों संग होली खेलकर उन्हें अपनी शुभकामनाएं प्रदान की।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि सभी सुरक्षाकर्मियों और कर्मचारियों का सहयोग मुझे सदैव मिलता रहता है, आप सभी हर्षोल्लास के साथ अपने परिवारजनों और मित्रों संग होली का यह पर्व मनाये। होली का यह पर्व आप सभी के लिए मंगलमय हो। उन्होंने कहा आप सभी मेरा परिवार हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *