31 Oct 2026, Sat

कल जारी होगी महतारी वंदन योजना की तीसरी किश्त – विष्णु देव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने महतारी वंदन योजना की तीसरी किश्त कल गुरुवार 2 मई को देने की बात कही है। पत्रकारों के सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि इस योजना से मिलने वाली राशि से समाज में बहुत बदलाव आ रहा है। एक मध्यम वर्गीय परिवार की महिलाओं के हाथों में हर महीने एक हजार इकट्ठे आना बहुत बड़ी बात है। इससे महिलाओं को बहुत सहयोग मिल रहा है।

गौरतलब है कि विष्णु सरकार महतारी वंदन योजना के तहत प्रदेश की 70 लाख से अधिक महिलाओं को अब तक दो किश्त दे चुकी है। तीसरी किश्त 2 मई को देने की बात सीएम साय ने कही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *