31 Oct 2026, Sat

96 वर्षीय पुजारी रामसिपाही ने किया घर पर मतदान

मनेंद्रगढ़/02 मई 2024/ होम वोटिंग के लिए कलेक्टर व जिला निर्वाचन अधिकारी श्री डी.राहुल वेंकट ने हरी झंडी दिखाकर विगत दिवस सुबह मतदान दल को रवाना किया। 85 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्ग व दिव्यांग मतदाताओं को घर में ही मत के अधिकार की सुविधा मिले इसके लिए तय रूट के अनुसार जिला संयुक्त कार्यालय से होम वोटिंग का दल गाड़ी से रवाना हुई। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा शुरू की गई इस अभिनव पहल का हिस्सा बनने के लिए मतदान दल रवाना हुये और जिला मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर अंतर्गत ब्लॉक खड़ंगवा चनवारीडांड में श्री रामसिपाही पाण्डेय के निवास स्थान पहुंचे। जहां बेसब्री से श्री रामसिपाही पाण्डेय का परिवार मतदान दल की प्रतिक्षा कर रहा था। 96 वर्षीय श्री रामसिपाही पाण्डेय अपने मत के अधिकार का प्रयोग करने के लिए तैयार बैठा थे। रामसिपाही पाण्डेय चनवारीडांड स्थित महामाया मंदिर के पुजारी भी है।
समाचार क्रमांक/188/लोकेश/फोटो/03 व 04

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *