1 Nov 2026, Sun

खमतराई स्थित एक फोम फेक्ट्री में लगी आग से हुई दो महिलाओं के मौत के मामले में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए मृतक के परिजनों के लिए पांच – पांच लाख रुपए आर्थिक सहायता की घोषणा की

रायपुर । खमतराई स्थित एक फोम फेक्ट्री में लगी आग से हुई दो महिलाओं के मौत के मामले में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए मृतक के परिजनों के लिए पांच – पांच लाख रुपए आर्थिक सहायता की घोषणा की है।

अपने सोसल मीडिया हैंडल X पर उन्होंने लिखा है कि रायपुर के खमतराई स्थित एक फोम फैक्ट्री में आग लगने से दो महिला कर्मचारियों की मृत्यु होने का हृदय विदारक समाचार मिला है।

मृतकों के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने के आदेश दे दिए गए हैं।

ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति हेतु प्रार्थना करता हूँ।

ॐ शांति

गौरतलब है कि रायपुर के थाना खमतराई अंतर्गत श्री गुरुनानक मैट्रेस स्लीप फोम फैक्ट्री में आग लगी थी। उस समय वहां सात कर्मचारी काम कर रहे थे। आग से पांच कर्मचारियों को बचा लिया गया है जबकि दो महिला कर्मचारियों की मौत हो गई है। जिनके नाम यमुना और रामेश्वरी बताया गया है।
पुलिस और शासन के अधिकारी मौके पर मौजूद है। दमकल की गाड़ी से मौके आग बुझा ली गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *