2 Nov 2026, Mon

अमृत सरोवर स्थलों पर 21 जून को किया जायेगा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन

एमसीबी/20 जून 2024/ भारत सरकार द्वारा स्वास्थ्य कल्याण और प्रकृति के साथ सद्भाव को बढ़ावा देने के लिए अमृत सरोवर स्थलों पर 21 जून 2024 को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन करने हेतू निर्देशित किया गया है। उक्त कार्यक्रम में निम्नानुसार आयोजन किया जाना है। अमृत सरोवर स्थलों पर स्थानीय समुदाय, आमजन, सरकारी अधिकारियों, कर्मचारियों एवं हितग्राहियों के लिए योग सत्र आयोजन किया जाना है। जिसमें आसन, प्राणायाम (सांस लेने हेतु व्यायाम) और ध्यान संबंधित क्रिया शामिल किया जायेगा। इसके साथ ही योग के लाभों और स्वस्थ शैली जीवन को बनाये रखने के महत्व पर संगोष्ठी एवं परिचर्चा किया जाना है। ग्राम, ग्राम पंचायतों के आमजन, हितग्राहियों को आयोजन से संबंधित सभी गतिविधियों के बारे में सूचित कर आयोजन में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया जाये। जिससे शारीरिक एवं मानसिक विकास हो सकेगा। इन गतिविधियों के सफल क्रियान्वयन के लिए अपने स्तर पर निगरानी एवं पर्यवेक्षण कराये जाये। गांव में निर्मित अमृत सरोवर के पास योग अभ्यास के साथ जल संरक्षण जल संवर्धन की महत्त्वता के प्रति समझ विकसित करना है, योग अभ्यास के दौरान ग्रामीण जन जहां एक और स्वस्थ जीवन की राह चुनेंगे दूसरी और, सामाजिक समरसता आजीविका संवर्धन गतिविधियों भी कार्ययोजना तय करेंगे तथा जल स्रोतों की स्वच्छता पर भी चर्चा की जाएगी
समाचार क्रमांक/253/लोकेश/फोटो/01 व 02

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *