6 Nov 2026, Fri

कबीरधाम जिले के वनांचल क्षेत्रों में मेगा स्वास्थ्य शिविर: उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के निर्देशानुसार सैकड़ों लोगों को मिला स्वास्थ्य लाभ

रायपुर, 08 अगस्त 2024: उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा के मंशानुसार स्वास्थ्य विभाग द्वारा कबीरधाम जिले के सुदूर वनांचल क्षेत्रों के ग्रामवासियों को स्वास्थ्य लाभ पहुंचाने के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। उपमुख्यमंत्री के निर्देशानुसार वनांचल और सभी ब्लॉक में स्वास्थ्य शिविरों का अधिक से अधिक आयोजन कर ग्रामीणों को आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। इसी क्रम में 5 अगस्त से 7 अगस्त 2024 तक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुकदूर, पिपरिया, सहसपुर लोहारा और बोडला में मेगा स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया गया। इन शिविरों में सैकड़ों मरीजों का जांच एवं उपचार किया गया। जिले से आए विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने शिशु रोग, स्त्री रोग, अस्थि रोग, मेडिसिन, नेत्र रोग, दंत रोग, चर्म रोग, क्षय रोग आदि मरीजों का इलाज किया। साथ ही लैब जांच, एचआईवी जांच और परिवार नियोजन परामर्श जैसी महत्वपूर्ण सेवाएं भी दी गईं।

उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा के निर्देशानुसार लगाए गए इन शिविरों में कुल 205 मरीजों का विभिन्न रोगों के लिए उपचार किया गया। जिसमें 12 शिशु रोग, 101 स्त्री रोग, 5 अस्थि रोग, 45 मेडिसिन, 18 नेत्र रोग, 19 दंत रोग, 2 चर्म रोग और 12 क्षय रोग से संबंधित थे। साथ ही 115 लोगों की लैब जांच की गई और 172 लोगों को नि:शुल्क दवाइयों का वितरण किया गया। शिविर में शामिल हुए लोग उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा के इस सराहनीय प्रयास से खुश होकर उन्हें धन्यवाद दिए।

उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा वनांचल क्षेत्रों के नागरिकों को भी उत्कृष्ट स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। इस तरह के शिविरों के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवा का स्तर ऊंचा उठाने का प्रयास किया जा रहा है। जिससे आमजन को समय पर और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *