29 Apr 2026, Wed

चिरमिरी शहर के पोंड़ी जंगल में दंतेल हाथी ने दी दस्तक, वन मंडल बैकुंठपुर कोरिया एवं वन मंडल मनेंद्रगढ़ की संयुक्त टीम मौके पर तैनात

(नसरीन अशरफी )
चिरमिरी। जिला एमसीबी के नगर पालिक निगम चिरमिरी शहर में लगातार एक नर हाथी जो लगातार विचरण कर रहा है जिसमें वह रविवार की देर शाम को पंडित दीनदयाल उपाध्याय चौक कक्ष क्रमांक 534 बीट पुर्वी सजा पहाड़ वन परिक्षेत्र चिरमिरी में देखा गया, ठीक इसके एक दिन पुर्व शाम को ये हाथी वेस्ट चिरमिरी के बंद हो चुके एस ई सी एल 12 नम्बर खदान के पास यादव समाज के लोगों के द्वारा जंगल में मवेशी पालन‌ किया जा रहा है उनके द्वारा इस बात की पुष्टि की गई।

क्षेत्र में लगातार हाथी विचरण करते हुए पाया गया है लगातार हाथी के द्वारा विचरण किए जाने पर लोगों में डर का माहौल बना हुआ है चिरमिरी के क्षेत्र में लगातार भ्रमण कर रहा है समाचार लिखे जाने तक हाथी कक्ष क्रमांक 534 पूर्वी साजा पहाड़ एस ई सी एल साइडिंग रोड में लगे जंगल में विचरण कर रहा है।

सूर्य देव सिंह डिप्टी रेंजर वन परिक्षेत्र चिरमिरी ने जानकारी देते हुए बताया कि‌ लगातार हाथी वितरण क्षेत्र में फॉरेस्ट टीम के द्वारा सतत निगरानी किया जा रहा है लोगों को पटाखा ना फोड़ने और हाथी को देखकर तत्काल सूचना देने के बारे में जानकारी दिया जा रहा है और सभी लोगों को हिदायत दिया गया है कि जंगल में फिलहाल अभी ना जाए। वर्तमान में वन मंडल बैकुंठपुर कोरिया एवं वन मंडल मनेंद्रगढ़ की संयुक्त टीम हाथी के विचरण पर सम्पूर्ण ध्यान देते हुए हाथी के मूवमेंट पर निगरानी बनाए रखे हैं और ग्रामीणों से परस्पर बातचीत करते हुए हाथी से दूर रहने सतर्क रहने सुरक्षित रहने और किसी भी तरह की भनक पड़ने पर वन विभाग को तत्काल सूचित करने को कहा जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *