8 Nov 2026, Sun

मनेंद्रगढ़ विधानसभा स्तरीय आत्मनिर्भर भारत सम्मेलन आज

चिरमिरी। भारतीय जनता पार्टी जिला एम.सी.बी. द्वारा मनेंद्रगढ़ विधानसभा स्तरीय आत्मनिर्भर भारत सम्मेलन का आयोजन सोमवार, 13 अक्टूबर 2025 को किया जा रहा है। यह सम्मेलन प्रातः 11 बजे से मंगल भवन पोड़ी, चिरमिरी में आयोजित होगा।

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ सरकार में स्वास्थ्य मंत्री एवं मनेंद्रगढ़ विधायक श्याम बिहारी जायसवाल, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े, भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती चंपादेवी पावले एवं चिरमिरी महापौर माननीय रामनरेश राय मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।

कार्यक्रम में भाजपा संगठन के सभी पदाधिकारियों, कार्यसमिति सदस्यों, मोर्चा प्रकोष्ठ पदाधिकारियों, महापौर, सभापति, पार्षदगण, शक्ति केंद्र संयोजक-सहसंयोजक, प्रभारी-सहप्रभारी, बूथ अध्यक्ष-सचिव सहित चिरमिरी मंडल के वरिष्ठ एवं सक्रिय कार्यकर्ताओं की उपस्थिति अपेक्षित है।

भाजपा चिरमिरी मंडल अध्यक्ष पुरुषोत्तम सोनकर एवं मंडल महामंत्री धर्मेंद्र त्रिपाठी एवं रीत जैन ने सभी कार्यकर्ताओं से समय पर पहुंचकर सम्मेलन को सफल बनाने का आग्रह किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *