4 Nov 2026, Wed

अमेरिका में पीएम मोदी को मिला ग्लोबल गोलकीपर्स अवॉर्ड

न्यूयॉर्क : प्रधानमंत्री मोदी को मिला ग्लोबल गोलकीपर्स अवॉर्ड. स्वक्षता अभियान के लिए अमेरिका में बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन की ओर से उन्हें यह सम्मान दिया गया।बता दें कि बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन की ओर से ये ग्लोबल गोलकीपर अवॉर्ड एक विशेष सम्मान के तौर पर दिया जाता है. ये अवार्ड ऐसे सोशल लीडर को दिया जाता है जिसने वैश्विक लक्ष्यों को हासिल करने की दिशा में बड़ा काम किया हो. या फिर देश में प्रभावशाली नेतृत्व का परिचय दिया हो. पीएम मोदी को इसी श्रेणी में ये अवार्ड दिया जा रहा है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने पहले कार्यकाल के दौरान ही देश में स्वच्छता अभियान की शुरुआत कर दी थी. इस दिशा में उनके द्वारा किए गए महत्वपूर्ण सुधार और नेतृत्व के लिए ही उन्हें ग्लोबल गोलकीपर अवॉर्ड दिया जाएगा. ये अवॉर्ड बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन देगा. फाउंडेशन ने कहा था कि हम मोदी को भारत में 50 करोड़ से अधिक लोगों को स्वच्छता प्रदान करने के लिए अपना वार्षिक गोलकीपर्स ग्लोबल गोल्स पुरस्कार प्रदान करेंगे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *