19 Jun 2026, Fri

सर्व हिन्दु समाज के द्वारा दशहरा रैली की तैयारी जोरों पर

बैकुण्ठपुर– जिला मुख्यालय मे प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी सर्व हिन्दु समाज के द्वारा आगामी 8 अक्टूबर को दशहरा के दिन भव्य रैली का आयोजन की तैयारियां जोरों सोरों से की जा रहीं है। राष्ट्रीय गौ रक्षा वाहिनी के कोरिया जिला अध्यक्ष अनुराग दुबे नें बताया कि हम सभी के द्वारा प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष 08 अक्टूबर को दशहरा के दिन प्रेमाबाग प्रांगण से भव्य रैली के आयोजन का प्रारम्भ किया जाना है। जिसके लिए हर चौक चौराहों, आटो, टैक्सी, बसों सहित चारपहिया व छः पहिया वाहनों मे फ्लैक्सी के माध्यम से समस्त हिन्दु भाईयों तक जानकारी पहुंचा दी गई है। दशहरा रैली को ध्यान मे रखते हुए चौक चौराहों सडकों के किनारे भगवा रंग के झण्डे लगानें का कार्य भी प्रारम्भ कर दिया गया। बैकुण्ठपुर के हृदय स्थल घडी चौक से लेकर फुहारा चौक व परशुराम चौक तक भगवा झंडा लगा दिया गया है। दशहरा रैली हेतु बाकि बचे दिनों मे समस्त जगहों पर झण्डा लगा दिया जाएगा। इस तैयारी मे प्रभाकर सिंह, अन्नु दुबे, अभय दुबे, सुरेन्द्र सिंह(छोटू सिंह), निशिथ शर्मा, अंकुर जायसवाल, मंजय तिवारी, संतोष यादव, पियुस राजवाडे, मंगल राजवाडे, अंशु राजवाडे, भगवान दास, रविन्द्र कुमार राजवाडे, राकेश रावाडे, शैलेन्द्र राजवाडे, शिव बालक, जितेन्द्र यादव, अमिताभ गुप्ता सहित सैकडों कार्यकरता मौजुद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *