4 May 2026, Mon

मैनपुरी: गोलियों की धांय-धांय से दहला इलाका, एक की मौत, 13 के खिलाफ दर्ज हुआ केस

मैनपुरी
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले में कोटा डीलर के चुनाव के दौरान दो परिवारों के बीच पनपी रंजिश खूनी संघर्ष में बदल गई। गुरुवार को दोनों तरफ से कई राउंड गोलियां चलीं और जमकर हुआ। दोनों तरफ से लाठी-डंडे का भी चलें। एक तरफ से आधा दर्जन से अधिक लोगों के घायल होने की सूचना है। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया गया है। कुछ को जिला अस्पताल के लिए रिफर कर दिया गया। इलाज के दौरान एक की भी हो गई। इस मामले में कुल 13 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

मैनपुरी जिले के थाना औछा क्षेत्र के ग्राम नगला आंध्रा और नगला थोरबा एक ही ग्राम पंचायत के मजरे हैं। यहां एक महीने पहले कोटा डीलर का चुनाव हुआ था। इस चुनाव में साधु सिंह यादव और लोकेंद्र सिंह भदौरिया चुनाव मैदान में थे। चुनाव ना हो पाने के कारण यह चुनाव अधिकारियों ने निरस्त कर दिया था। तभी से लेकर दोनों परिवारों के बीच रंजिश चली आ रही थी।

खेत में काम करने गए फुलवारी कश्यप की हुई मौत
बताते हैं कि लोकेंद्र भदोरिया पक्ष के फुलवारी कश्यप सुबह अपने खेत में तैयार खड़ी बाजरा की फसल की कटाई कर रहे थे। प्यास लगने पर फुलवारी ने अपने पुत्र बृजमोहन और पंकज को पानी लेने के लिए पास खड़े बरगद के पास नल पर भेजा। इस नल के पास पहले से ही साधु सिंह और उनके समर्थक बैठे हुए थे। साधु सिंह ने अपने साथियों के साथ मिलकर पंकज और बृजमोहन की पिटाई कर दी। इसके बाद माहौल बिगड़ गया और फुलवारी पक्ष के लोग भी आ गए। उधर साधु सिंह ने भी अपने लोगों को बुला लिया।

दोनों तरफ से गाली-गलौच शुरू हो गई। देखते ही देखते दोनों तरफ से गोलियां चलने लगीं। तीन दर्जन गोलियां चलीं। गोलियों की धांय-धांय से पूरे इलाके में दहशत फैल गई। इसके बाद दोनों तरफ से जमकर पथराव हुआ। बाद में दोनों तरफ से लाठी-डंडे भी चले। इस लड़ाई-झगड़े में फुलवारी सहित पंकज, धर्मवीर, आदेश, देवेंद्र सहित आधा दर्जन लोग घायल हो गए। घटना की जानकारी होते ही पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया है। जहां से गंभीर हालत में फुलवारी को जिला अस्पताल लाया गया। इलाज के दौरान फुलवारी की मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस जिला अस्पताल पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने इस मामले में 13 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Source: Uttarpradesh

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *