10 May 2026, Sun

लोनी में मंत्री वीके सिंह के खिलाफ पोस्टर वार

B- इंद्रापुरी कॉलोनी में लोगों ने पोस्टर लगाकर पूछा, डियर वीके सिंह जी हाउ इज द रोड B

एनबीटी न्यूज लोनी :

धूल भरी सड़कें और विकास कार्यों के लटके रहने से परेशान इंद्रापुरी कॉलोनी के लोगों ने केंद्रीय मंत्री व स्थानीय सांसद वीके सिंह खिलाफ पोस्टर वार शुरू कर दिया है। कॉलोनी के मोड़ पर लोगों ने एक पोस्टर लगा रखा है, उसमें लिखा है कि डियर वीके सिंह जी हाउ इज द रोड। इस कॉलोनी में कई विकास के कार्य महीनों से ठप पड़े हुए हैं। बलराम नगर का भी यही हाल है।

इंद्रापुरी कॉलोनी में सड़क निर्माण कार्य के लिए फरवरी में नगर पालिका ने टेंडर निकाले थे। आरोप है कि ठेकेदार ने सड़क निर्माण काम शुरू किया तो जनप्रतिनिधियों की गुटबंदी के चलते विकास कार्यों पर जांच बैठा दी गई। ऐसे में ठेकेदारों ने सड़कों के कार्यों को जस का तस छोड़ दिया। आठ माह बाद भी जांच पूरी नहीं हुई है। जांच के नाम पर विकास कार्य अधूरा पड़ा हुआ है। वहीं जल निगम भी यहां पर पाइप लाइन बिछाने का काम कर रही है। लेकिन काम कछुआ गति से चल रहा है। इसी को लेकर लोगों में गुस्सा है। इसी के चलते नाराज लोगों ने कॉलोनी के मुख्य मार्ग पर लगे साइन बोर्ड पर सांसद से सड़क के बारे में पूछते हुए पोस्टर लगाकर अपना गुस्सा जताया है।

B

जीडीए से पास है ये कॉलोनीB

इंद्रापुरी कॉलोनी के अंकुर ने बताया कि यह जीडीए से पास है। उन्होंने बताया कि कॉलोनी के कई मुख्य मार्ग जर्जर हो गए थे। जिस पर लोगों ने नगर पालिका अधिशासी अधिकारी और चेयरमैन से मार्गों का निर्माण कराए जाने की मांग की थी। जिसपर नगर पालिका ने मार्गों के टेंडर छोड़कर निर्माण कार्य शुरू करा दिए थे। ठेकदारों ने रोड पर मिट्टी और रोड़ी डालकर सड़कों को समतल करके छोड़ दिया। हर समय यहां पर मिट्टी उड़ती रहती है। जिससे सांस के मरीजों, महिलाओं और बच्चों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। वहीं सड़क पर डाली गई गिट्टियों से राहगीर चोटिल हो रहे हैं। आरोप है कि नगर पालिका अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों से कई बार कार्य पूर्ण कराने की शिकायत करने के बाद भी कार्य अधर में लटका हुआ है।

Bवर्जन:-B

बरसात होने के चलते ठेकेदारों ने सड़क के डामरीकरण का कार्य पूर्ण नहीं किया। कुछ काम जांच के दायरे में है। वहीं जल निगम को सीवर लाइन डालने के काम में तेजी लाने के लिए पत्र लिखा गया है। जल्द ही अधूरे निर्माण कार्य पूरे करा दिए जाएंगे। B- शालिनी गुप्ता, नगर पालिका अधिशासी अधिकारी B

Source: Uttarpradesh Feed By RSS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *