11 May 2026, Mon

Parineeti के गाने पर यूं झूमे Nick Jonas, ऐक्ट्रेस ने शेयर किया जीजू का विडियो

प्रियंका चोपड़ा और की जोड़ी हमेशा ही चर्चा में रहती है। प्रियंका अकसर निक के साथ अपनी तस्वीरें शेयर करती नजर आती हैं। हाल ही में अपनी फिल्म ‘द स्काई इज पिंक’ के प्रमोशन के लिए भारत आईं प्रियंका ने निक के बारे में कई पर्सनल बातें शेयर कीं। उन्होंने बताया कि निक को पंजाबी गाने काफी पसंद हैं। अब ने भी निक का एक विडियो शेयर किया है जिसमें वह उनके एक गाने पर झूमते नजर आ रहे हैं।

प्रियंका के अलावा परिणीति से भी अकसर उनके जाजू निक जोनस के बारे में सवाल किया जाता है। अपनी बहन प्रियंका चोपड़ा की शादी में परिणीति बेहद गॉर्जस नजर आई थीं और जीजा-साली के इस जोड़ी को भी काफी पसंद किया जाता है। जब जीजा जी उनके गाने पर यूं झूम रहे हैं तो परिणीति की एक्साइटमेंट तो बनती है।

परिणीति ने निक का यह विडियो शेयर करते हुए लिखा की असल में निक ने सिद्धार्थ से भी अच्छा डांस किया है। आप भी देखिए, कैसे निक जोनस इस पंजाबी गाने को इंजॉय कर रहे हैं।

बता दें कि फिल्म ‘जबरिया जोड़ी’ में परिणीति चोपड़ा और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने इस गाने पर परफॉर्म किया था।

Source: Bollywood Feed By RSS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *