6 Nov 2026, Fri

अवैध पटाखों के साथ एक गिरफ्तार

एनबीटी न्यूज, हापुड़ : कोतवाली पुलिस ने मोदीनगर रोड स्थित मोहल्ला जसरूप नगर में छापेमारी कर एक व्यक्ति को हजारों रुपये के अवैध पटाखे समेत गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपित के कब्जे से साढ़े सात कट्टे देसी सुतली बम बरामद किए। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक महावीर चौहान ने बताया कि आरोपित का नाम तेज सिंह है। वह जसरूपनगर का रहने वाला है। उसके पास से करीब 30 हजार रुपये से अधिक के पटाखे मिले हैं। कोतवाल ने बताया कि क्षेत्र में अवैध पटाखों की बिक्री नहीं होने दी जाएगी। इसके लिए पूरे क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया जाएगा।

Source: Uttarpradesh Feed By RSS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *