6 Nov 2026, Fri

एचआरआईटी में टेक फेस्ट शुरू

Bएनबीटी न्यूज, मेरठ रोड : Bएचआरआईटी ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूशंस में आयोजित 2 दिवसीय टेक फेस्ट टेकवेगेंजा शुक्रवार से शुरू हो गया। इसके पहले दिन छात्र-छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। फेस्ट का उद्घाटन मुख्य अतिथि नगर आयुक्त दिनेश चन्द्र, विशिष्ट अतिथि सांसद प्रतिनिधि गुलशन भांबरी ने किया। नगर आयुक्त ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन से छात्र-छात्राओं की प्रतिभा निखरती है। उन्होंने सभी से स्वच्छता अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया। संयोजक डॉ. प्रशांत भूषण ने बताया कि शनिवार को कंप्यूटर टेक क्विज, एसी बग फिक्स, ई-पोस्टर मेकिंग, ई-कुरुक्षेत्र एरोबो रेस, बिजनेस क्विज, एड मेड शो, एन आईडिया, फार्मा पोस्टर कम्पटीशन आदि प्रतियोगिताएं भी कराई जाएंगी। संस्थान के वाइस चेयरमैन अंजुल अग्रवाल, वैशाली अग्रवाल, निदेशक डॉ. रंजीत सिंह आदि भी मौजूद थे।

Source: Uttarpradesh Feed By RSS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *