25 Apr 2026, Sat

बेटी नुरवी के साथ बेहद क्यूट है नील नितिन मुकेश का यह डांस विडियो

सोशल मीडिया के इस दौर में पपराजियों की नजर सिलेब्रिटीज की तरह ही उनके नन्हे बच्चों पर भी होती है। ऐसे में सिलेब्रिटीज को अपने बच्चों को कैमरे की नजरों से बचाना बेहद मुश्किल है। हालांकि, कुछ ऐसे स्टार्स भी हैं जिन्होंने अपने बच्चों को पपराजियों से दूर रखा है और सोशल मीडिया पर खुद उनकी बेहद क्यूट तस्वीरें शेयर करते हैं। ऐक्टर ने अपनी बेटी संग ऐसा ही एक बेहद शेयर किया है।

इस विडियो में नील अपनी नन्ही बेटी के साथ डांस करते नजर आ रहे हैं। बाप-बेटी का यह विडियो जिसने भी देखा, देखता रह गया। नील इस विडियो में नुरवी के साथ अपनी आने वाली फिल्म ‘बाइपास रोड’ का गाना ‘तन्हा मेरा प्यार’ पर डांस कर रहे हैं। वह अपनी बेटी को गोद में लेकर इस गाने पर डांस कर रहे हैं, वहीं नुरवी चुपचाप पापा की गोद में इसे इंजॉय कर रही है। देखिए, यह बेहद प्यारा विडियो।

तन्हा मेरा प्यार बाइपास रोड का दूसरा गाना है। मेकर्स ने हाल ही में इस गाने को रिलीज किया है। गाने में नील नितिन मुकेश के साथ ऐक्ट्रेस अदा शर्मा दिखाई दे रही हैं। इसके पहले भी नील नितिन मुकेश कई बार बेटी के साथ मस्ती करते हुए विडियो शेयर कर चुके हैं।

Source: Bollywood Feed By RSS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *