26 Jun 2026, Fri

कथा संवाद का आयोजन

Bएनबीटी न्यूज, गाजियाबाद :B

दुनिया में अभिनय, संगीत, नृत्य, पेंटिंग सीखने-सिखाने के कई टूल्स मौजूद हैं। लेकिन कहानी लिखना सिखाने का कोई औजार नहीं है। कथा संवाद जैसे आयोजन ही यह सिखाते हैं कि कहानी लिखी या गढ़ी कैसे जाए। रचनाकार व कला समीक्षक डॉ. हरियश राय ने मीडिया 360 लिट्रेरी फाउंडेशन के कथा संवाद में यह विचार रखे। कथा संवाद जैसे आयोजन के जरिए ही वह कहानी गढ़ने का हुनर हासिल करते हैं। आंबेडकर रोड स्थित एक होटल में कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस मौके पर मनु लक्ष्मी मिश्रा, निर्देश निधि, रिंकल शर्मा, वंदना जोशी, कुसुम पालीवाल, सुरेंद्र सिंघल, डॉ. बीना शर्मा, सुभाष चंदर, डॉ. धनंजय सिंह, सुभाष अखिल, गोविंद गुलशन, उमाकांत दीक्षित आदि मौजूद रहे। संचालन प्रवीण कुमार ने किया।

Source: Uttarpradesh Feed By RSS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *