
स, गाजियाबाद : अब रहड़ी-पटरी और ठेला लगाने वालों को भी बर्तन बैंक बनाना होगा। ऐसा नहीं करने पर नगर निगम उनके खिलाफ कार्रवाई करेगा। नगर आयुक्त दिनेश चंद्र सिंह ने कहा कि यूपी और केंद्र सरकार ने प्लास्टिक और थर्माकोल के बर्तन के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगा दिया है। इसके लिए अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस दौरान एक नई समस्या सामने आ रही है कि कागज की प्लेट, कप और गिलास का इस्तेमाल काफी अधिक होने लगा है। ऐसे में शहर में कूड़ा और बढ़ रहा है। इसलिए नगर निगम ने यह फैसला लिया है।
नगर आयुक्त ने कहा कि सभी रेहड़ी और ठेला वालों को बर्तन बैंक बनाना होगा। उन्होंने कहा कि इसके लिए लोगों को प्रेरित किया जाएगा। अगर इसके बाद भी बर्तन बैंक नहीं बनाया तो कार्रवाई की जाएगी।
Source: Uttarpradesh Feed By RSS
