7 May 2026, Thu

साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने महात्मा गांधी को बताया राष्ट्रपुत्र, बोलीं- हम उनका आदर करते हैं

भोपाल
मध्य प्रदेश के भोपाल से बीजेपी सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने एक बार फिर महात्मा गांधी पर बयान दिया है। इस बार उन्होंने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को राष्ट्रपुत्र बताया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने कहा कि महात्मा गांधी राष्ट्रपुत्र हैं और हमारे लिए आदरणीय हैं। बता दें कि महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर देश भर में बीजेपी द्वारा संकल्प यात्रा निकाली जा रही हैं लेकिन प्रज्ञा सिंह ठाकुर इसमें शामिल नहीं हुई हैं। इस पर कांग्रेस लगातार सवाल उठा रही है।

भोपाल रेलवे स्टेशन के एक कार्यक्रम में पहुंची प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने कहा पत्रकारों से बातचीत में कहा कि गांधी राष्ट्रपुत्र हैं और उनके लिए आदरणीय हैं। प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने यह भी कहा कि उन्हें इस मामले में किसी को सफाई नहीं देनी है। इससे पहले कांग्रेस ने प्रज्ञा सिंह ठाकुर के संकल्प यात्रा से गायब रहने पर सवाल उठाया था।

गोडसे पर बयान से मचा था सियासी बवाल कांग्रेस का कहना था कि प्रज्ञा सिंह ठाकुर का संकल्प यात्रा से बाहर होना बिल्कुल भी हैरानी भरा नहीं है क्योंकि बीजेपी महात्मा गांधी के विचारों को नहीं मानती है। बता दें कि बीजेपी की संकल्प यात्रा 2 अक्टूबर से शुरू हुई है और 31 अक्टूबर को खत्म होगी।

इससे पहले लोकसभा चुनाव के दौरान प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने महात्मा गांधी की हत्या करने वाले को देशभक्त बताया था, जिसपर काफी बवाल हुया था। खुद पीएम नरेंद्र मोदी पर कहा था कि वह इस बयान के लिए उन्हें कभी मन से माफ नहीं कर पाएंगे।

Source: Madhyapradesh Feed By RSS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *