
हरियाणा के फरीदाबाद जिले में विधानसभा सीटों पर वोटिंग की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार फरीदाबाद सीट पर शाम 6 बजे तक करीब 48.2 फीसदी वोट पड़े हैं। फरीदाबाद लोकसभा क्षेत्र में कुल 6 विधानसभा सीटें हैं। इनपर 104 प्रत्याशी मैदान में हैं।
चुनाव आयोग के अनुसार, फरीदाबाद और पलवल जिलों में कुल 9 सीटों पर वोटिंग का काम पूरा कर लिया गया है। फरीदाबाद जिले में 6 विधानसभा क्षेत्र हैं। इनमें पृथला, एनआईटी फरीदाबाद, बड़खल, बल्लभगढ़, फरीदाबाद व तिगांव विधानसभा क्षेत्र शामिल हैं। इन क्षेत्रों में 15 लाख से ज्यादा मतदाता थे।
अलग-अलग विधानसभा में कुल मतदान का प्रतिशत
| विधानसभा सीट | कुल मतदान प्रतिशत |
| पृथला | 62.75 |
| एनआईटी फरीदाबाद | 60 |
| बड़खल | 51.3 |
| बल्लभगढ़ | 47 |
| फरीदाबाद | 48.2 |
| तिगांव | 53.12 |
फरीदाबाद जिले के कुल मतदाताओं में 677268 महिला वोटर व 834734 पुरुष वोटर शामिल हैं। इसके अलावा 45 ट्रांसजेंडर वोटर और 1852 सर्विस वोटर हैं। वहीं, पलवल जिले में 3 विधानसभा क्षेत्र हैं, जिनमें कुल 620400 वोटर हैं।
Source: National Feed By RSS
