6 Nov 2026, Fri

एयू में जूनियर्स की रैगिंग के आरोप में 10 छात्रों का निलंबन

प्रयागराज
इलाहाबाद सेंट्रल यूनिवर्सिटी के दस छात्रों को शताब्दी छात्रावास में रैगिंग के मामले में निलंबित करते हुए उन्हें ‘कारण बताओ नोटिस’ जारी किया गया है। चीफ प्रॉक्टर आर एस दुबे ने बताया कि इन स्टूडेंट्स पर परिचय के नाम पर विभाग और हॉस्टल में जूनियर स्टूडेंट्स से रैगिंग का आरोप था।

चीफ प्रॉक्टर के अनुसार, आरोपों के बाद कराई गई जांच के दौरान यह आरोप सही साबित हुआ। जिसके बाद उन्हें नोटिस देते हुए पूछा गया है कि, क्यों न उनके खिलाफ कठोर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए? इसके बाद 25 अक्टूबर को आरोपी स्टूडेंट्स को चीफ प्रॉक्टर आफिस में तलब किया गया है।

विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार, कुलानुशासक कार्यालय में बीएएलएलबी के छात्र निर्भय सिंह, शिखर श्रीवास्तव, सुजीत कुमार अग्रहरि, वैभव आनंद, गौतम आनंद, अपूर्वाराज, गोपाल नाथ् कर्ना, अभिषेक कुमार तिवारी, राहुल वर्मा और अविनाश कुमार का बयान लिया गया। इसके बाद सोमवार को सभी के निलंबन का आदेश देते हुए उन्हें ‘कारण बताओ नोटिस’ जारी किया गया।

Source: Uttarpradesh Feed By RSS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *