5 May 2026, Tue

मोतिहारी के शेल्टर होम से 4 लड़कियां गायब

मोतिहारी
बिहार के मुजफ्फरपुर के बाद अब मोतिहारी का एक शेल्टर होम चर्चा में आ गया है। दरअसल, यहां से चार लड़कियों के भागने की खबर सामने आने के बाद से हड़कंप मच गया। बाद में एक लड़की को खोज निकाला गया लेकिन तीन अभी भी लापता हैं और उनकी तलाश की जा रही है। गौरतलब है कि मुजफ्फरपुर के शेल्टर होम में यौन शोषण के मामले ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया था।

ताजा जानकारी के मुताबिक सोमवार को मोतिहारी के इस शेल्टर होम में चार लड़कियां गायब पाई गईं। यह जानकारी मिलने पर हड़कंप मच गया और लड़कियों की तलाश शुरू कर दी गई। लापता हुईं लड़कियों में से एक को तो खोज लिया गया है लेकिन तीन के बारे में कोई सुराग नहीं मिल सका है। अभी यह जानकारी साफ नहीं हो सकी है कि लड़कियां गायब हुईं कैसे।

मुजफ्फरपुर केस
मुजफ्फरपुर के शेल्टर होम से लड़कियों के यौन शोषण का मामला इस साल की शुरुआत में सामने आया था, जिसमें बृजेश ठाकुर को गिरफ्तार किया गया था। बता दें कि शेल्टर होम की कई लड़कियों की हत्या कर दी गई थी और आरोपियों की निशानदेही पर एक श्मशान घाट की खुदाई करने पर वहां से हड्डियों की पोटलियां भी बरामद की गई थीं। मासूम बच्चियों के साथ हुई हैवानियत ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया था।

Source: National Feed By RSS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *