7 Nov 2026, Sat

अब 'हेरा फेरी 3' से अक्षय को रिप्‍लेस करने जा रहे हैं कार्तिक आर्यन?

बॉलिवुड के लेटेस्‍ट हार्टथ्रोब इंडस्‍ट्री के सबसे डिमांडिंग ऐक्‍टर्स में से एक बन गए हैं। नॉन फिल्‍मी बैकग्राउंड होने के बाद भी वह डायरेक्‍टर्स और प्रड्यूसर्स की पहली पसंद बनते जा रहे हैं।

अब ऐसा लग रहा है कि वह इन दिनों हिट फिल्‍मों के सीक्‍वल्‍स के लिए भी सबसे बेस्‍ट ऑप्‍शन बन गए हैं। लड़कियों और बच्‍चों के फेवरिट कार्तिक ने पहले ‘भूल भुलैया 2’ साइन की जिसके पहले पार्ट में नजर आए थे।

अब खबर है कि हेरा फेरी के तीसरे पार्ट में वह अक्षय वाला पार्ट प्‍ले कर सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अक्षय की जगह तो कार्तिक ले सकते हैं लेकिन परेश रावल और सुनील शेट्टी पहले की तरह अपने-अपने किरदारों में दिखेंगे।

वर्क फ्रंट की बात करें तो कार्तिक अब ‘पति पत्‍नी और वो’ में अनन्‍या पांडे और भूमि पेडनेकर के साथ नजर आएंगे। वहीं, अक्षय की ‘हाउसफुल 4’ दिवाली के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Source: Bollywood Feed By RSS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *