6 Nov 2026, Fri

तस्कर गिरफ्तार, 14 पेटी शराब बरामद

नोएडा, 22 अक्टूबर (भाषा)। शहर की पुलिस ने बीती रात को गश्त के दौरान एक शराब तस्कर को गिरफ्तार कर उसके पास से 14 पेटी हरियाणा मार्का शराब बरामद की है। थाना सेक्टर 39 के प्रभारी निरीक्षक नीरज मलिक ने मंगलवार को बताया कि बीती रात को गश्त पर निकली थाना पुलिस ने सदरपुर कॉलोनी के पास से एक शराब तस्कर कुलदीप को गिरफ्तार किया। उन्होंने बताया कि पुलिस ने उसके पास से 14 पेटी शराब बरामद की है। थाना प्रभारी के अनुसार, पूछताछ के दौरान पकड़े गए आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह काफी दिनों से शराब तस्करी के धंधे में संलिप्त है।

Source: Uttarpradesh Feed By RSS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *