4 May 2026, Mon

सोशल मीडिया देश एवं हमारे साम्प्रदायकि सद्भाव के लिए खतरा है: दिग्विजय

भोपाल, 22 अक्टूबर (भाषा) कांग्रेस के दिग्गज नेता एवं मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने मंगलवार को सोशल मीडिया को अफवाहों का सबसे बड़ा प्लेटफॉर्म बताते हुए कहा कि यह हमारे देश एवं हमारे साम्प्रदायकि सद्भाव के लिए खतरा है। ‘मध्य प्रदेश के बदलाव में डीजिटल मीडिया की भूमिका’ विषय पर आयोजित कार्यशाला को संबोधित करते हुए दिग्विजय ने कहा, ‘‘आज सोशल मीडिया अफवाहों का सबसे बड़ा प्लेटफॉर्म बन चुका है। यह इस देश के लिए खतरा है। हमारे साम्प्रदायिक सद्भाव के लिए खतरा है।’’ उन्होंने कहा कि यदि देश में सामंजस्य स्थापित करना है तो इसे रेगुलेट करना पडेगा। दिग्विजय ने कहा कि आज ट्विटर हैंडल पर आइडेंटिटी की आवश्यकता नहीं है। नकली आइडेंटिटी बनाकर एक व्यक्ति 50 ट्विटर हैंडल बना ले, तो उसको कोई रोक नहीं सकता है। उन्होंने कहा कि हमें साइबर सुरक्षा पर ध्यान देना चाहिए । उन्होंने कहा कि आज हमें सोशल मीडिया पर झूठी अफवाह फैलाने वालों को पकड़ना होगा। उन्होंने कहा कि जब तक सोर्स नहीं पकड़ोगे तब तक सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों को नहीं पकड़ा जा सकता।

Source: Madhyapradesh Feed By RSS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *