6 Nov 2026, Fri

पश्चिम मध्य रेलवे का दिवाली-छठ पर विशेष रेलगाड़ियां

जबलपुर
पश्चिम मध्य रेलवे द्वारा दीपावली एवं छठ के अवसर पर यात्रियों की सुविधाओं के लिए विशेष रेलगाड़ियां चलाई जा रही है इन रेलगाड़ियों के तहत दीपावली के अवसर पर रीवा से भोपाल के बीच तथा रीवा से कोटा के मध्य सुविधा एक्सप्रेस गाड़ियां चलाई जा रही हैं।इसी तरह छठ के त्यौहार को देखते हुए हबीबगंज से दानापुर के लिए सुविधा एक्सप्रेस चलाई जा रही है यह गाड़ी हबीबगंज से मंगलवार को चल कर जबलपुर होते हुए सतना मिर्जापुर बक्सर आरा होकर दानापुर तक जाएगी यह गाड़ी 2 दिन के लिए चलाई जा रही है जो कि 29 अक्टूबर के उपरांत 1 नवंबर को भी चलेगी इस गाड़ी के चलने से पूरे महाकौशल तथा जबलपुर अंचल के उन लोगों को बहुत लाभ मिलेगा जो छठ की पूजा में शामिल होने के लिए बिहार राज्य की ओर जाना चाहते हैं।इस गाड़ी में कुल 23 कोच रहेंगे जिसमें से चार कोच वातानुकूलित श्रेणी के रहेंगे तथा 13 कोच शयनयान श्रेणी के रहेंगे गाड़ियों में आरक्षण की सुविधा प्रारंभ कर दी गई है इसी तरह भोपाल से रीवा एवं रीवा से कोटा के लिए भी दिनांक 29 अक्टूबर से 1

नवंबर तक स्पेशल गाड़ियां चलाई जा रहे हैं इन गाड़ियों से भी लोग भोपाल से बीना सागर दमोह कटनी सतना मार्ग से रीवा तक तथा वापसी की यात्रा भी इसी मार्ग से कर सकते हैं रीवा से कोटा के लिए भी जो स्पेशल गाड़ी चलाई जा रही है वह गाड़ी भी कोटा से चलकर रुठियाई, गुना,बीना,सागर, दमोह, कटनी, मुड़वारा होते हुए मैहर,सतना मार्ग से रीवा तक एवं वापस भी इसी मार्ग से जाएगी।मंडल रेल प्रबंधक जबलपुर डा.मनोज सिंह ने मंडल से चलने वाली गाड़ियों का अधिक से अधिक उपयोग करने की लिए यात्रियों से अपील की है।

Source: National

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *