7 Nov 2026, Sat

BCCI के बिना आईसीसी कुछ भी नहीं: ठाकुर

हमीरपुर
बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष अनुराग ठाकुर ने रविवार को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि भारतीय बोर्ड के बिना इस वैश्विक संस्था की कोई प्रासंगिकता नहीं है। केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री ठाकुर सांसद स्टार खेल महाकुंभ पुरस्कार वितरण समारोह के सिलसिले में यहां आए थे। उनके भाई अरुण धूमल अभी बीसीसीआई के कोषाध्यक्ष हैं।

ठाकुर ने कहा, ‘बीसीसीआई के बिना आईसीसी की कोई प्रासंगिकता नहीं है क्योंकि इससे उसे अपने कामकाज के संचालन के लिए 75 प्रतिशत का अनुदान मिलता है।’ उन्होंने इसके साथ ही उम्मीद जताई कि टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरभ गांगुली की अगुआई में बीसीसीआई आईसीसी के सामने यह मुद्दा उठाएगा।
ठाकुर ने कहा कि अरुण का बोर्ड कोषाध्यक्ष बनना राज्य के लिए गर्व की बात है। उन्होंने साथ ही उम्मीद जताई कि उनके भाई अरुण पूरी ईमानदारी के साथ अपना काम करेंगे।

45 वर्षीय ठाकुर फिलहाल बोर्ड के किसी भी मामले से सीधे तौर पर नहीं जुड़े हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि वह कुछ मसलों पर बीसीसीआई का मार्गदर्शन करने के लिए तैयार हैं।

Source: National

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *