7 Nov 2026, Sat

पराली जलाने को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई फटकार

नई दिल्ली : पराली जलाने को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई फटकार. प्रदूषण से जूझ रही दिल्ली पर सुप्रीम कोर्ट ने आज राज्य सरकारों को फटकार लगाई है. EPCA की याचिका पर सुनवाई के दौरान दो जजों की बेंच ने सुनवाई करते हुए पंजाब सरकार को फटकार लगाई. आपको अपनी इस उपलब्धि पर गर्व हो रहा होगा. पंजाब सरकार ने मंगलवार को पराली जलाने को लेकर उल्लंघन करने के लिए 196 किसानों को गिरफ्तार किया और 327 एफआईआर दर्ज की थी.

बतादें इन दिनों दिल्ली भारी प्रदूषण को लेकर जूझ रही है. दिल्ली में प्रदूषण का आलम यह है की स्कूलों को बंद किया गया है. यातायात के लिए ऑड-ईवन फोर्मुअला भी लागु किया गया है. प्रदूषण नियंत्रण पर काम करने वाली कंपनी ब्रीथ ईजी के अध्ययन में सामने आया कि दिल्ली में लोगो के घरों के अंदर प्रदूषक कण पीएम-2.5 का स्तर सालाना औसतन 188 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर रहा। सालाना 40 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर की मात्रा तक को सुरक्षित माना जाता है। हालांकि घरों के अंदर पीएम 2.5 की मात्रा बाहर के मुकाबले कम रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *