11 Jun 2026, Thu

किसानो से धोखाधड़ी कांग्रेस का नहीं भाजपा के मोदी और रमन सिंह जैसे नेताओं का चरित्र है : कांग्रेस

मोदी के 1815 रू. और भूपेश बघेल के 2500 रू. का अंतर समझते है छत्तीसगढ़ के किसान


रायपुर/07 नवंबर 2019। भारतीय जनता पार्टी आंदोलन की घोषणा पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुये प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री एवं संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा भाजपा जब सरकार में थी तब तो भाजपा ने वायदा कर के किसानों को धोखाधड़ी के अलावा और कुछ भी नहीं दिया। कांग्रेस भाजपा की तरह किसान विरोधी और धोखेबाज नही है। रमन सिंह जी जिस तरीके से लगातार किसानों के साथ धोखाधड़ी करते रहे है, कांग्रेस और भूपेश बघेल जी का ऐसा चरित्र ही नहीं है। रमन सिंह जी ने कहा था कि 5 हॉर्स पावर पंपों की मुफ्त बिजली दी जाएगी। रमन सिंह जी ने कहा था कि एक एक दाना किसान की धान की खरीद होगी। रमन सिंह जी ने कहा था कि 2100 रु. का धान का समर्थन मूल्य देंगे और 300 रू. बोनस  5 साल तक देंगे। एक भी वादा न पुरा करने वाले रमन सिंह जी और भाजपा को एक-एक वादा पूरा करने वाली कांग्रेस सरकार के मुखिया भूपेश बघेल पर झूठे और निराधार आरोप लगाने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है।
प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री एवं संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने छत्तीसगढ़ शासन के 1815 रू. के समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के आदेश पर सोशल मीडिया में भाजपाईयों की टीका टिप्पणी पर कहा है कि यह मोदी सरकार द्वारा घोषित धान के समर्थन मूल्य की जानकारी देने वाला परिपत्र है। सोशल मीडिया में झूठ फैलाने में लगे लोग इस आदेश की उस पंक्ति को भी पढ़ लें जिसमें लिखा है कि “प्रदेश के पंजीकृत किसानों से धान खरीदी की दर के संबंध में पृथक से दिशा-निर्देश जारी किया जायेगा”।

प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री एवं संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने भाजपा नेताओं को याद दिलाता है कि भूपेश बघेल की सरकार में इन पंजीकृत किसानों की संख्या 16.5 लखा से बढ़कर 19 लाख होने के बावजूद किसानों के पंजीकरण की तिथी को मंत्रीमंडल की बैठक में फैसला लेकर 7 दिनों के लिये और बढ़ाया गया है। यह भूपेश बघेल सरकार के किसानों के प्रति समर्पण का जीता-जागता सबूत है।

Source: National

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *