14 May 2026, Thu

चिन्मयानंद केस : वकीलों की हड़ताल की वजह से चिन्मयानंद की जमानत पर सुनवाई टली

 शाहजहांपुर                                                                                                   
चिन्मयानंद की जमानत पर आठ नवंबर को प्रयागराज हाईकोर्ट मेंं सुनवाई होनी थी, लेकिन दिल्ली में चल रहे वकील और पुलिस विवाद का असर उनकी जमानत पर होने वाली बहस पर पड़ गया। वकीलों की हड़ताल के कारण सुनवाई टल गई। अब 11 नवंबर के बाद ही सुनवाई संभव हो सकेगी। चिन्मयानंद केस में हर रोज कुछ न कुछ डेवलपमेंट सामने आता है। छह नवंबर को रंगदारी मांगने की आरोपी छात्रा की जमानत टल गई। अब 29 नवंबर को जमानत पर सुनवाई होगी। इसके बाद अब आठ नवंबर को चिन्मयानंद की जमानत पर सुनवाई होनी थी, लेकिन दिल्ली कांड के कारण वकीलों की हड़ताल प्रस्तावित थी, इस कारण जमानत पर शुक्रवार को होने वाली सुनवाई टल गई। इस कारण चिन्मयानंद का जेल से बाहर आने का इंतजार थोड़ा और बढ़ गया है।

Source: National

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *