25 Jun 2026, Thu

महिलाओं को जोड़ने कलेक्टर डॉ मंजू शर्मा ने चलाई साइकिल

अशोकनगर
अशोकनगर जिले की महिला कलेक्टर द्वारा कई सारे ऐसे काम किये है जिनकी महिला अधिकारियों से सामान्यता  कम ही अपेक्षा रहती है।उनमें से कुछ तो दूसरे लोगो के लिये नजीर बने है। अब आज वह  एक नई सोच के  साथ सड़क पर उतरी है।

कलेक्टर डॉ मंजू शर्मा सुबह सुबह विदिशा रोड पर साइकिल चलाती दिखी करीब पांच किलोमीटर तक साइकिल चलाई ।जब उनसे बात की तो उन्होंने बताया कि अशोकनगर शहर में पछार क्लब के द्वारा जो साइकिल अभियान चलाया जा रहा है।उसमें महिलाओं को जोड़ना चाहती है।कलेक्टर का मानना है कि महिलाओं को अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देने की  बहुत जरूरत है।साइकिल चलाना एक बहुत अच्छा व्यायाम है।मगर महिलायें हिचक के कारण साइकिल नही चलाती।इसी हिचक को खत्म करने के लिये पहले वह खुद साइकिल  चला रही है।इनका प्रयास है कि आगे इस अभियान में और महिलाओं को जोड़ सके।

Source: National

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *