29 Jun 2026, Mon

मुख्यमंत्री कमल नाथ के नेतृत्व में प्रदेश औद्योगिक ऊँचाइयों को छू रहा है

भोपाल

सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री आरिफ अकील और संस्कृति मंत्री डॉ. विजयलक्ष्मी साधौ ने नई दिल्ली में अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला-20019 में मध्यप्रदेश मण्डप का उद्घाटन किया। अकील ने कहा कि मुख्यमंत्री कमल नाथ के नेतृत्व में प्रदेश में औद्योगिक क्रांति आयी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश औद्योगिक ऊँचाइयों को छू रहा है।

संस्कृति मंत्री डॉ. साधौ ने कहा कि मण्डप राज्य के विकास की गाथा को दर्शा रहा है। उन्होंने कहा कि मण्डप राज्य की सांस्कृतिक धरोहर और विरासत से रू-ब-रू करवाता है। डॉ. साधौ ने कहा कि मध्यप्रदेश मुख्यमंत्री कमल नाथ के नेतृत्व में जल्द ही देश के अग्रणी राज्यों की कतार में शामिल होगा।

म.प्र. मण्डप में सभी प्रकार की विविधता देखी जा सकती है। इसमें आर्थिक विकास, मानव प्रगति, जन-कल्याण की योजनाएँ, औद्योगिक विकास, कृषि की प्रचुरता, व्यापार, इतिहास, कृषि, पर्यटन और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत शामिल हैं।

इस वर्ष मण्डप की विषय-वस्तु 'व्यापार करने की सुगमता' है। इसमें राज्य सरकार द्वारा विकास की तेजी ओर निवेश आकर्षित करने का चित्रण है। मण्डप में राज्य की प्रमुख उपलब्धियों की जानकारी देने वाले पैनल लगाये गये हैं। हंस ध्वनि थियेटर में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये। कार्यक्रम में आवासीय आयुक्त आई.सी.पी. केसरी, प्रमुख सचिव संस्कृति पंकज राग, प्रमुख सचिव एमएसएमई अशोक शाह और प्रबंध निदेशक लघु उद्योग निगम डॉ. पंकज जैन उपस्थित थे।

Source: National

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *