3 Jul 2026, Fri

प्रदेश सरकार अपनी ही आदिवासी नेता का भूले जन्म दिन

भोपाल
आदिवासियों को लगातार सौगातें दे रही प्रदेश सरकार अपनी ही आदिवासी नेता जमुना देवी को उनके जन्म दिन पर प्रदेश कांग्रेस याद करना भूल गई। मंगलवार को देश की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का भी जन्म दिन था। उनका जन्म दिन तो दिन भर कांग्रेस और उसके नेताओं, पदाधिकारियों ने धूमधाम से मनाया, लेकिन प्रदेश की महिला आदिवासी को इस जश्न में पार्टी भूल गई।

जमुना देवी का कल 90वां जन्म दिन था। उनका जन्म19 नवम्बर 2029 को धार जिले के सरदारपुर में हुआ था। वे  1993 में दिग्विजय सिंह शासनकाल में समाज कल्याण, महिला एवं बाल विकास विभाग की मंत्री रहीं।  1998 में उप मुख्यमंत्री बनी। 16 दिसम्बर 2003 से 24 सितम्बर 2010  तक विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रही। प्रदेश कांग्रेस आदिवासी विभाग ने भी उनके जन्म दिन पर कोई कार्यक्रम आयोजित नहीं किया। हालांकि अब अगले साल से उनका जन्म दिन पर उन्हें याद रखने की बात अब प्रदेश कांग्रेस में शुरू हो गई है।

प्रदेश कांग्रेस के आदिवासी विभाग के अध्यक्ष अजय शाह ने कहा कि इस बार भूल गए। जमुना देवी कांग्रेस की वरिष्ठ नेता रही है। इस बार गलती हो गई। कांग्रेस के सभी वरिष्ठ नेताओं से बातचीत कर अगली बार से उनका जन्म दिन भी मनाया जाएगा।

Source: National

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *