7 Nov 2026, Sat

रणवीर ने देखा 'पानीपत' का ट्रेलर, 'बाजीराव मस्तानी' के किरदार से तुलना पर यह बोले अर्जुन

बॉलिवुड ऐक्टर अर्जुन कपूर का कहना है कि उनके दोस्त और ऐक्टर रणवीर सिंह उनकी अपकमिंग पीरियड फिल्म ‘पानीपत’ का ट्रेलर देख कर काफी उत्साहित हैं। जब से ‘पानीपत’ का ट्रेलर रिलीज हुआ है कई लोगों ने रणवीर सिंह की साल 2015 में आई ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘बाजीराव मस्तानी’ के किरदार के लुक से इस फिल्म के लुक की तुलना की।

जब अर्जुन कपूर से पूछा गया कि क्या उनके करीबी दोस्त रणवीर सिंह ने किरदार में समानता को लेकर उन्हें कोई संदेश दिया? इस बात पर अर्जुन कपूर ने कहा कि रणवीर सिंह ट्रेलर देखकर काफी उत्साहित हुए और मुझे इस बात की खुशी है।

अर्जुन कपूर ने कहा कि ऐक्टर होने के अलावा हम अच्छे दोस्त भी हैं। हम नियमित तौर पर अभिनय और किरदारों के बारे में चर्चा नहीं कर सकते हैं। हम कलाकार के तौर पर एक ही शैली की फिल्में कर सकते हैं लेकिन इन फिल्मों की कहानियां अलग हैं। हम हमेशा एक दोस्त की तरह मिले हैं और हमारी बातचीत भी दोस्ती तक ही रही है।

‘पानीपत’ आशुतोष गोवारिकर द्वारा निर्देशित है। फिल्म 6 दिसंबर को रिलीज होगी। ‘पानीपत’ में अर्जुन कपूर मराठा योद्धा सदाशिव राव भाउ का किरदार निभा रहे हैं। इस फिल्म में अर्जुन कपूर के अलावा कृति सैनन और संजय दत्त प्रमुख भूमिका में हैं।

Source: Entertainment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *