6 Nov 2026, Fri

गवर्नर, सीएम ने डे-नाइट टेस्ट जीतने पर टीम इंडिया को दी बधाई

कोलकाता
पश्चिम बंगाल के गवर्नर जगदीप धनखड़ और सीएम ममता बनर्जी ने यहां ऐतिहासिक ईडन गार्डन्स मैदान पर बांग्लादेश के खिलाफ डे-नाइट टेस्ट जीतने के लिए भारतीय टीम को बधाई दी। धनखड़ ने शानदार जीत के लिए भारतीय टीम की सराहना की। उन्होंने ट्वीट किया, ‘सौरभ गांगुली, विराट कोहली, ईडन गार्डन्स पर पहला ऐतिहासिक गुलाबी गेंद का टेस्ट जीतने के लिए भारतीय टीम को बधाई।’

राज्यपाल ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर लिखा, ‘यह मैच क्रिकेट, खेल और कोलकाता शहर के लिए ऐतिहासिक था। शहर को सम्मान देने के लिए सौरभ गांगुली को बधाई।’

ममता ने ट्वीट किया, ‘ईडन गार्डन्स पर पहला गुलाबी गेंद का टेस्ट जीतने के लिए विराट कोहली और भारतीय टीम को बधाई।’

बता दें कि भारतीय टीम ने अपना पहला पिंक बॉल टेस्ट तीन दिन में ही पारी और 46 रन से जीत लिया। विराट ने इस मैच में 136 रन की शतकीय पारी खेली जबकि भारतीय पेसर्स ने कुल 19 विकेट झटके।

Source: Sports

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *