7 Nov 2026, Sat

अजय नहीं मिलते तो शाहरुख से करतीं शादी? फैन को काजोल ने दिया यह जवाब

और की जोड़ी बॉलिवुड में स्क्रीन पर हिट जोड़ियो में से एक है। दोनों स्टार्स ने एक साथ मिलकर कई फिल्मों में काम किया और लोगों का अपने काम दिल जीता है। लोग पर्दे पर इन दोनों की केमिस्ट्री देखना पसंद करते हैं।

हाल ही में काजोल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने फैंस के साथ क्वेस्चन&आंसर सेशन आयोजित किया और उनके सभी सवालों का जवाब देने का वादा किया। काजोल के एक फैन ने पूछा कि कि क्या अगर वो अपनी लाइफ में से नहीं मिली होतीं तो क्या शाहरुख से शादी कर लेतीं? अपने वादे के अनुसार काजोल के जवाब दिया, ‘क्या आदमी को प्रपोज नहीं करना चाहिए?’ काजोल से यह भी पूछा गया कि वह शाहरुख खान के साथ फिर कब काम करेंगी। इस पर काजोल ने कहा कि यह शाहरुख खान से पूछो।

बता दें कि काजोल ने शाहरुख खान के साथ ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’, ‘बाजीगर’, ‘कुछ कुछ होता है’, ‘कभी खुशी कभी गम’, ‘माई नेम इज खान’, ‘दिलवाले’ जैसी कई फिल्मों में काम किया है।

वर्कफ्रंट की बात करें तो काजोल ‘तानाजी: अनसंग वॉरियर’ में दिखाई देंगी। इस फिल्म में वह अपने पति अजय देवगन के साथ काम करेंगी। इस फिल्म में सैफ अली खान विलन की भूमिका में हैं। यह फिल्म 10 जनवरी, 2020 को रिलीज होगी।

Source: Entertainment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *