6 Nov 2026, Fri

मध्य प्रदेश के 13 सरकारी स्कूलों में ऐप से पढ़ाया जा रहा है बच्चों को

भोपाल, 27 नवंबर (भाषा) मध्य प्रदेश शिक्षा विभाग ने सरकारी स्कूलों में बच्चों को पढ़ाने के लिए एक ऐप शुरू किया है। प्रदेश के दो जिलों के 13 माध्यमिक शालाओं में इस ऐप के जरिये प्रायोगिक तौर पर पढ़ाया भी जाने लगा है। मध्य प्रदेश के स्कूली शिक्षा मंत्री प्रभुराम चौधरी ने यहां संवाददाताओं को बताया, ‘‘दक्षिण कोरिया के मॉडल से प्रेरित होकर हमने एक ऐप विकसित किया है। इस ऐप से शिक्षक छात्रों को पढ़ा सकेंगे। इस ऐप से शिक्षक छात्रों से प्रश्न पूछ सकते हैं और छात्र उनका उत्तर शिक्षकों को दे सकते हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘इस ऐप को प्रायोगिक तौर पर भोपाल एवं रायसेन जिलों को 13 माध्यमिक शालाओं में लागू भी किया जा चुका है। यदि यह सफल रहा तो हमारा विभाग इसे प्रदेश के अन्य स्कूलों में लागू करेगा।’’ चौधरी ने बताया कि इस ऐप के जरिए शिक्षक प्रश्न पूछकर छात्रों की परीक्षा भी ले सकते हैं।

Source: Madhyapradesh

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *