7 Nov 2026, Sat

नसबंदी कर महिलाओं को जमीन पर लिटाया


उत्तर प्रदेश के बांदा में मेडिकल लापरवाही का एक वाकया सामने आया है। यहां अस्पताल में कैंप लगाया गया और बाद में जिन महिलाओं की सर्जरी की गई, उन्हें ही जमीन पर लिटा दिया गया। इस घटना का विडियो सामने आने के बाद सीएमओ ने कार्रवाई की बात कही है। साथ ही, उन्होंने कहा है कि आगे से यह सुनिश्चित किया जाएगा कि ऐसी घटना दोबारा न हो।

बांदा के अस्पताल में नसबंदी की सर्जरी के बाद कुछ महिलाओं को जमीन पर लिटा दिया गया। घटना का विडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें दिख रहा है कि कम से कम पांच महिलाएं जमीन पर लेटी हैं। जब इस घटना के बारे में चीफ मेडिकल ऑफिसर संतोष से पूछा गया तो उन्होंने कहा, ‘यह हमारे संज्ञान में लाया गया है कि मंगलवार को यहां एक नसबंदी कैंप लगाया गया था जिसमें 16 केस रजिस्टर किए गए। कुछ महिलाओं को सर्जरी के बाद जमीन पर लिटा दिया गया।’

कम हैं बेड
सीएमओ ने कहा कि अस्पताल में 30 बेड हैं। उन्होंने आगे कहा, ‘हालांकि, अस्पताल में कोई बेड खाली नहीं था। अस्पताल के कुछ कर्मचारियों ने जमीन पर चादरें बिछा दीं और महिलाओं को जमीन पर लिटाया गया।’ कुमार ने कहा कि वह आगे से यह सुनिश्चित करेंगे कि ऐसी कोई लापरवाही न हो और जो लोग इसके पीछ जिम्मेदार पाए जाएंगे उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Source: National

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *