7 Nov 2026, Sat

करिश्मा कपूर ने शेयर की पुरानी तस्वीर, फैंस से पूछा ये क्वेस्चन

बॉलिवुड की खूबसूरत ऐक्ट्रेस ने कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों में काम किया है। इस समय वह अपनी फैमिली के साथ इंजॉय कर रही हैं और आए दिन अपने फैंस के लिए सोशल मीडिया पर फोटोज और विडियोज शेयर करती रहती हैं।

करिश्मा कपूर ने शुक्रवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी फिल्म के गाने के एक सीन की तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में वह सलमान खान के साथ डांस करती नजर आ रही हैं। पोस्ट के साथ उन्होंने कैप्शन लिखा, मूवी और गाना गेस करो?

करिश्मा कपूर के वर्कफ्रंट की बात करें वह आखिरी बार फिल्म ‘जीरो में’ एक स्पेशल अपियरेंस में नजर आई थीं। इसके अलावा ऐक्ट्रेस फिल्मों में अब ज्यादा सक्रिय नहीं हैं। वह जल्द ही वेब पर डेब्यू करने वाली हैं।

Source: Entertainment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *