6 Nov 2026, Fri

छत्तीसगढ़ को समृद्ध बनाने में सभी वर्गों का योगदान महत्वपूर्ण : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

रायपुर, मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ को समृद्ध बनाने में सभी वर्गों का योगदान महत्वपूर्ण है। श्री बघेल आज यहां रायपुर में ऑल इंडिया क्षत्रिय फेडरेशन के एक बिजनेस मीट कार्यक्रम को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि हम सभी के साथ मिलकर राज्य को समृद्ध और सम्पन्न बनाने की ओर अग्रसर है। राज्य के सभी व्यवसायी और उद्यमी यहां की समृद्धि और सम्पन्नता के लिए योगदान दे रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार व्यापार और उद्योग के लिए सभी जरूरी सुविधाएं मुहैया कराने का प्रयास कर रही है। सम्मेलन में मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री दिग्विजय सिंह विशेष रूप से उपस्थित थे। इस अवसर पर अखिल भारतीय क्षत्रिय फेडरेशन के पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *