
अर्जुन कपूर ने शनिवार को सोशल मीडिया पर एक विडियो शेयर किया है। इस विडियो में उन्होंने सदाशिव राव भाऊ बनने के बारे में बताया है। इस विडियो में फिल्म के कुछ ऐक्शन सीन भी दिखाए गए हैं। इस पोस्ट के साथ अर्जुन कपूर ने लिखा, ‘पानीपत से सदाशिव राव भाऊ! 6 दिसंबर को रिलीज होगी।’
यह फिल्म 1761 में हुई पानीपत की लड़ाई पर आधारित है। अर्जुन कपूर मराठा सेना के सेनापति सदाशिव राव भाऊ के रोल में दिखेंगे तो वहीं संजय दत्त नेगेटिव किरदार निभाते हुए पर्दे पर अहमद शाह अब्दाली के रूप में दिखेंगे। यह फिल्म 6 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। इस पीरियड फिल्म को आशुतोष गोवारिकर ने डायरेक्ट किया है।
Source: Entertainment
