8 Nov 2026, Sun

पर्ल हार्बर गोलीबारी: एयर चीफ मार्शल सुरक्षित

पर्ल हार्बर
अमेरिका के पर्ल हार्बर शिपयार्ड में गोलीबारी की घटना हुई। गोलीबारी के पास के ही स्थान पर भारतीय एयर चीफ मार्शल भी मौजूद थे, लेकिन वह पूरी तरह से सुरक्षित हैं। वायुसेना ने बयान जारी कर कहा कि अमेरिकी सैन्य अड्डे पर मौजूद एयर स्टाफ के प्रमुख एयर चीफ मार्शल राकेश कुमार सिंह भदौरिया सुरक्षित हैं।

वायुसेना प्रमुख भदौरिया हिंद प्रशांत क्षेत्र में बदलते सुरक्षा परिदृश्य पर बातचीत के लिए अमेरिका में हैं। विभिन्न देशों के वायुसेना बलों के प्रमुख इस सम्मेलन में भाग लेने के लिए इस समय हवाई स्थित अमेरिकी अड्डे पर मौजूद हैं। भारतीय वायुसेना के प्रवक्ता ने कहा, ‘वायुसेना प्रमुख और उनका दल सुरक्षित है।’

एक अन्य अधिकारी ने बताया कि वायुसेना प्रमुख पर्ल हार्बर में अमेरिकी वायुसेना अड्डे पर ठहरे हुए हैं और गोलीबारी नौसैन्य अड्डे पर हुई। अधिकारी ने बताया कि ये दोनों जगह एक दूसरे के निकट नहीं हैं। प्राप्त खबरों के मुताबिक हवाई के पर्ल हार्बर नेवल शिपयार्ड में बुधवार को एक अमेरिकी नाविक ने गोलीबारी कर दी, जिसके कारण तीन लोग घायल हो गए। बाद में हमलावर ने आत्महत्या कर ली।

Source: International

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *