8 Nov 2026, Sun

महिला हॉकी: भारतीय जूनियर टीम ने NZ को हराया

कैनबराशर्मिला देवी के दो गोलों की मदद से भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम ने तीन देशों के टूर्नमेंट के अपने तीसरे मैच में न्यू जीलैंड को 4-1 से हराया। न्यू जीलैंड के लिए ओलिविया शेनोन ने चौथे मिनट में ही गोल दाग दिया। शर्मिला ने 12वें और 43वें मिनट में गोल किया जबकि ब्यूटी डुंगडुंग ने 27वें और लालरिंडिकी ने 48वें मिनट में गोल दागे।

भारत ने चौथे ही मिनट में पेनल्टी कॉर्नर गंवाया जिस पर न्यू जीलैंड के लिए ओलिविया ने गोल दागा। भारत ने पहले ही क्वॉर्टर में वापसी की और शर्मिला के गोल के दम पर बराबरी कर ली। दूसरे क्वॉर्टर में दोनों टीमों को कई मौके मिले लेकिन कोई भुना नहीं सका।

पढ़ें,

भारत ने 27वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर पर गोल किया। भारतीय फॉरवर्ड ब्यूटी ने यह गोल दागकर टीम को बढत दिलाई। भारत की बिचू देवी खारिबम ने कीवी हमलों को नाकाम कर दिया।

तीसरे क्वॉर्टर में भारत के लिए शर्मिला ने दूसरा गोल किया और 48वें मिनट में मिले पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदलकर भारत ने बढत 4-1 की कर ली जो अंत तक कायम रही। अब भारतीय टीम रविवार को ऑस्ट्रेलिया से चौथा और आखिरी मैच खेलेगी।

Source: Sports

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *