8 Nov 2026, Sun

उत्तर कोरिया अमेरिका के बीच बढ़ा तनाव

वॉशिंगटन : उत्तर कोरिया अमेरिका के बीच बढ़ा तनाव. यह स्तिथि उत्तर कोरिया द्वारा अमेरिकी चेतावनी के बाद भी किये गए एक परिक्षण के बाद निर्मित हुई है. जानकारी के अनुसार उत्तर कोरिया ने सोहाए उपग्रह परीक्षण स्थल से यह परीक्षण किया है. इस परिक्षण को लेकर अमेरिका चौक गया है क्योकि अमेरिका और उत्तर कोरिया के बीच अभी बातचित जरी है और ऐसे में इस तरत का परीक्षण अमेरिका के लिए तकलीफ का सबब बन गया है.

इधर उत्तर कोरिया के राजदूत किम सोंग ने शनिवार को कहा था कि हमें अब अमेरिका के साथ लंबी बातचीत करने की जरूरत नहीं है और परमाणु निरस्त्रीकरण पर बातचीत पहले ही ठप पड़ गई है। इसके कुछ घंटों बाद पत्रकारों के एक सवाल पर ट्रंप ने कहा कि हम उत्तर कोरिया पर विचार करेंगे। उत्तर कोरिया का शत्रुतापूर्ण ढंग से पेश आना मेरे लिए चौंकाने वाला होगा।

वही अमेरिका ने उत्तर कोरिया की तरफ से लागातार भड़काऊ हरकतों को देखते हुए संयुक्त राष्ट्र की बैठक बुलाई है। तो इधर उत्तर कोरिया के वरिष्ठ अधिकारी और पूर्व परमाणु वार्ताकार किम यंग चोल ने एक बयान में कहा कि उनका देश अमेरिका के दबाव के सामने घुटने नहीं टेकेगा क्योंकि उसे कुछ नहीं गंवाना पड़ेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *